{"_id":"6701705b51aedaea180ef6f3","slug":"hindu-organisations-beat-up-youth-who-entered-a-dandiya-programme-by-changing-his-name-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डांडिया कार्यक्रम में नाम बदलकर घुसने वाले युवक को हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डांडिया कार्यक्रम में नाम बदलकर घुसने वाले युवक को हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने पीटा
Sat, 05 Oct 2024 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:29 PM IST
सार
Kanpur News: डांडिया रास कार्यक्रम में नाम बदलकर घुसने वाले युवक को हिंदूवादी संगठन के लोगाें ने लाजपत भवन के बाहर दौड़ाकर पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
युवक को पीटा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात मोतीझील स्थित लाजपत भवन में डांडिया कार्यक्रम में नाम बदलकर घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एक गैर हिन्दू युवक को जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने बजरंग दल के पदाधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में केस दर्ज किया है।
लाजपत भवन में शुक्रवार रात एक संस्था ने डांडिया रास का कार्यक्रम आयोजित किया। वहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे और प्रवेश द्वार पर खुद मोर्चा संभाल लिया। कार्यकर्ता लोगों का आधार कार्ड चेक करने के बाद ही पंडाल में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे थे। इस दौरान एक युवक उन लोगों के हाथ लग गया। दोनों पक्षों में पहले बहस हुई। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप था कि युवक अपना नाम बदलकर कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहा था।

बता दें, कुछ दिन पहले ही वीएचपी व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हिन्दू त्योहारों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में गैर हिन्दुओं की एंट्री पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की थी। हालांकि पुलिस के सक्रिय होने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने सक्रिय होकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डीपीसी सेंट्रल का बयान
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा रवि कुमार की तहरीर पर कर्नलगंज निवासी पिंटू परमार, जाजमऊ निवासी मोहित कुमार व तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल
पुलिस की अपील
हिन्दू संगठनों के मारपीट करने के बीच पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो पुलिस या डायल 112 पर शिकायत करे। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।