फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hindu girl married in Delhi with help of muslim couple

नसीर और नजमी ने पेश की सौहार्द की नजीर, जानिए आखिर ऐसा क्या किया ?

Fri, 20 Apr 2018 01:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Hindu girl married in Delhi with help of muslim couple
हिंदू कन्या को विदा करते नसीर अहमद सिद्दीकी व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड का सांप्रदायिक सौहार्द देश की राजधानी दिल्ली में भी दिख रहा है। ताजा उदाहरण अक्षय तृतीया पर अनाथ हिंदू कन्या का विवाह बांदा के मूल बाशिंदे और पेशे से अध्यापक मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता ने कराया।  

विज्ञापन



बांदा के बाशिंदे नसीर अहमद सिद्दीकी दिल्ली सरकार के विद्यालय में अध्यापक हैं। पत्नी और बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। वे अखिल भारतीय बुंदेलखंड विकास मंच के महासचिव भी हैं। बुधवार को उन्होंने एक और नायाब काम कर बुंदेलखंड का नाम दिल्ली में रोशन किया। दिल्ली के छतरपुर स्थित शिवालय में अनाथ कन्या पुष्पा का विवाह धूमधाम से कराया।
विज्ञापन



उनकी पत्नी नजमी बानो ने भी पूरी भूमिका अदा की। बताया जाता है कि पुष्पा जब 14 वर्ष की थी तभी उसके पिता मनोज कुमार झा का देहांत हो गया था। मां लक्ष्मी पर पुष्पा समेत तीन बच्चों के पालने की जिम्मेदारी आ गई। महिला जागरूकता कैंप में लक्ष्मी की मुलाकात सिद्दीकी की पत्नी नजमी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



नजमी ने उसे कुछ घरों में खाना बनाने का काम दिला दिया। लक्ष्मी यह काम कर तीनों बच्चे पालने लगी। उसके बच्चों की शिक्षा का जिम्मा स्वयंसेवी संगठन सोशल आर्गनाइजेशन फॉर कम्युनिटी हेल्प (सोच) ने संभाला। अक्षय तृतीया पर बुधवार को दिल्ली के एक कम्युनिटी सेंटर में लक्ष्मी की पुत्री पुष्पा का धूमधाम से विवाह हुआ। सिद्दीकी और उनकी पत्नी ने अभिभावक की पूरी भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed