फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hindu fasting protest meat market

मांस मंडी के विरोध में अनशन पर बैठे हिंदू संगठन

Thu, 13 Oct 2016 11:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
hindu fasting protest meat market
डेमो
महोबा में शहर के बीचोंबीच लगने वाली मांस मंडी को न हटाए जाने से नाराज भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग गुरुवार को आल्हा चौक पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। एलान किया है कि यदि शीघ्र दुकानों को शहर के बाहर स्थानांतरित न कराया गया, तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के बाहर मांस मंडी स्थापित कराए जाने की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। मांस मंडी हटाए जाने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व डीएम के अलावा मुख्यमंत्री व राज्यपाल को कई बार ज्ञापन भेजे गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे हिंदू संगठनों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

महोबा मास मंडी के खिलाफ आल्हा चौक पर क्रमिक अनशन शुरू

hindu fasting protest meat market
आल्हा चौक पर अनशन पर बैठे हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार से आल्हा चौक में क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। अनशन पर बैठे नीरज रावत ने कहा कि इससे पहले सात दिन अनशन किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अनशन करने पर नगर पालिका ने शहर के बाहर दूर संचार केंद्र के समीप मांस मंडी स्थापित कराने के लिए दुकानों का निर्माण कराया गया था। लेकिन आजतक मांस की दुकानों को स्थानांतरित नहीं कराया गया। शहर में प्रत्येक चौराहे पर मांस की दुकानें सजी हैं। जिससे पूजा अर्चना के लिए मंदिर जाने वाली महिलाओं को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। अनशन में सत्येंद्र गुप्ता, मयंक तिवारी, राहुल द्विवेदी, तेजेंद्र पाटकार, विनोद पटैरिया, भरतलाल तिवारी, शिवम सोनी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed