{"_id":"5806e8c14f1c1b716b703f38","slug":"hightech-features-of-temple-closed-anandeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदेश्वर मंदिर की हाईटेक सुविधाएं बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदेश्वर मंदिर की हाईटेक सुविधाएं बंद
राहुल शुक्ला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
कानपुर का मशहूर आनंदेश्वर मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में मिलने वाली हाईटेक सुविधाएं अब बंद हो चुकी हैं। देखरेख के अभाव में न तो सीसीटीवी कैमरा चल रहा है और न ही एलसीडी टीवी। यहां तक प्याऊ भी बंद पड़ा है। बैरिकेडिंग अव्यवस्थित पड़ी है। बिल नहीं जमा होने से वाईफाई सुविधा भी ठप है।
जून-जुलाई में एसके मेटल के प्रोपराइटर गोपाल शुक्ला ने आनंदेश्वर मंदिर में करीब 10 लाख रुपये की लागत से कई काम कराए थे। इसमें प्रमुख रूप से बाबा के अर्घ्य से लेकर त्रिशूल गेट तक स्टील की बैरिकेडिंग, निगरानी के लिए छह सीसीटीवी कैमरे, भीड़ होने पर बाबा के दर्शन की खातिर एलसीडी, प्याऊ आदि थे। इसके अलावा ऑनलाइन दर्शन के लिए वाईफाई कनेक्शन भी लगवाया था। इनकी देखरेख मंदिर समिति को करनी थी। ये सुविधाएं सावन तक ही ठीक चलीं। इसके बाद से ठप पड़ी हैं। मंदिर के महंत रमेशपुरी ने कहा,‘ हां यह सही की सुविधाएं अनदेखी के चलते बंद हो गई हैं। मेरी चेक बुक नहीं मिल रही है, इस कारण वाईवाई का बिल नहीं जमा करा सका हूं। एलसीडी और प्याऊ कर्मचारी नहीं देख रहे हैं। इसके लिए दूसरे कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ’