फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed vehicle trampled the young man, accident happened while crossing the highway

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, हाईवे पार करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
High speed vehicle trampled the young man, accident happened while crossing the highway
नीरज की मौत पर जिला अस्पताल में मौजूद गमगीन परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रनियां में विसायकपुर के पास शुक्रवार रात पैदल हाईवे पार रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। इधर घटना देख चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बारा के इकघरा गांव निवासी राजनारायण यादव का पुत्र नीरज (32) एक पेट्रोल पंप के पास पान मसाला की दुकान किए था। बारा निवासी दोस्त सद्दाम कुरैशी की विसायकपुर स्थित एक रिसार्ट में शादी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नीरज बाइक से शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात वह किसी काम से हाईवे की इटावा लेन पर गया। वापस आने के लिए वह पैदल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता व मां उर्मिला रोने बिलखने लगे।

मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया कि समारोह में गए गांव के लोगों ने अनहोनी की जानकारी दी। नीरज अविवाहित था। अकबरपुर कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed