फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   high-speed car hit nine people

ड्राइवर को आई झपकी तो कार सवार ने वैन में मारी टक्कर, भीड़ से बचने को दौड़ाई कार, नौ को मारी टक्कर

Sat, 23 Nov 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Nov 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
high-speed car hit nine people
वैन की टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में चालक को झपकी आने से वैन से टकराई कार के चालक को भीड़ ने दौड़ा लिया। बचने के प्रयास में चालक ने कार दौड़ाई तो एक के बाद एक नौ लोगों को टक्कर मार दी।। घायलों में दंपति और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में सात को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान के कोटा निवासी एक बुजुर्ग को कानपुर भेजा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। शाहजहांपुर के मोहल्ला चिकमनी निवासी राहुल पुत्र सुभाष की बहन अंजू की शादी शुक्रवार को कानपुर के किदवई नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी।
विज्ञापन


 

राहुल के पिता सुभाष, शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद में लेखा विभाग में लिपिक हैं। शुक्रवार सुबह बरात विदा होने के बाद परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से शाहजहांपुर लौट रहे थे। राहुल अपनी कार से चचेरी बहन प्रिया और पडोस में रहने वाले सुभाष को बैठाकर शाहजहांपुर जा रहा था।

तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे में सीएचसी के पास उसे अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन पर किनारे खड़ी वैन से टकरा गई। इससे वैन के पास खड़ा सफीपुर के शेरपुर खुर्द निवासी वैन चालक अशोक (35) पुत्र सतगुरु घायल हो गया।

 
विज्ञापन

लोगों ने कार को रोकने के प्रयास में शोर मचाते हुए पीछा किया। भीड़ से बचने के लिए राहुल ने कार दौड़ाई। अनियंत्रित कार  मझरिया कला गांव निवासी बाइक सवार संतोष (30) पुत्र शिवप्यारे, फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी निवासी रामस्वरूप (42) उसकी पत्नी रोशनी (40) बेटे अमित (4) बेटी बेबी (2) को टक्कर मार दी।

इसके बाद सड़क किनारे खड़े राजस्थान कोटा के ढाबादे गांव निवासी हरि सिंह (60), उसके भतीजे चांदनाथ (30) और कस्बा निवासी शुभम (24) को टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शुभम मरहम पट्टी कराकर घर चला गया।

 
विज्ञापन

अन्य सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग हरिसिंह की हालत गंभीर होने पर कानपुर भेज दिया। हरिसिंह के भतीजे चांदनाथ ने बताया कि दो माह पहले भेड़-बकरी लेकर सफीपुर आए थे। भीड़ की मदद से पुलिस ने कार को चालक समेत कुछ दूर पकड़ लिया।

कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक राहुल को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। घायलों में फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी निवासी रामस्वरूप के बहनोई मिट्ठू खेड़ा निवासी छोटे लाल ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed