फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed car fell into 10 feet deep pit in Hardoi, painful death of three friends

Hardoi Road Accident: तेज रफ्तार कार 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Tue, 01 Nov 2022 06:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 06:38 PM IST
सार

कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बारात में शामिल होने जा रहे थे औररास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
High speed car fell into 10 feet deep pit in Hardoi, painful death of three friends
संडीला बांगरमऊ मार्ग पर गड्ढे में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर मंगलवार शाम कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दो दोस्तों ने शीशा तोड़कर जान बचा ली, जबकि तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। संडीला कस्बा के मोहल्ला मालिकाना निवासी अमानतुल्लाह (30), किसान टोला निवासी बिलाल (28) मंडई निवासी आरिफ (28), छोटा चौराहा निवासी अम्मार (25), सनई गांव निवासी अजीज (24) तिलक खेड़ा निवासी तालिब (25) सभी दोस्त हैं।

विज्ञापन

कस्बा के बस अड्डा निवासी दोस्त सुहैल की बरात मंगलवार की शाम उन्नाव के बांगरमऊ थाने के कांसमटकरी गांव जा रही थी। सभी दोस्त अमानुल्लाह की कार से बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला- बांगरमऊ मार्ग पर बखिया खेड़ा के पास सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने 10 फीट के गहरे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी।

हादसे में सभी कार सवार अंदर फंस गए। घटना के बाद अजीज व तालिब शीशा तोड़कर बाहर निकल आए। अन्य चारों दोस्त कार से बाहर नहीं निकल पाए। घटना से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसे सभी को बाहर निकाला। तब तक अमान उल्लाह, बिलाल, आरिफ की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

वहीं, अम्मार की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बेहंदर सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजन को दी। परिजन मौके पर आ गए। सीओ अंकित मिश्रा ने सीएचसी पहुंचकर परिजन से पूछताछ की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed