{"_id":"620f1f1ed9ff18554368301d","slug":"high-school-student-commits-suicide-in-mahoba-after-threaten-to-obscene-photo-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Suicide Case: मेरा दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता है...परेशान 10वीं की छात्रा फंदे पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Suicide Case: मेरा दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता है...परेशान 10वीं की छात्रा फंदे पर झूली
Fri, 18 Feb 2022 12:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:02 PM IST
सार
यूपी के महोबा में हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने दुष्कर्म किया और अब अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
Mahoba Suicide Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट में युवक और उसके माता-पिता को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शहर के एक कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ती थी। बुधवार रात उसने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने फंदे पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला।
उसने गांव के प्रेमकुमार पर धमकाकर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर फेसबुक में वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही है। छात्रा ने आरोपी को फांसी की सजा देने मांग भी सुसाइड नोट में की है।
विज्ञापन
छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम कुमार के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि युवक के माता-पिता को सह आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।