फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Herpes and chicken pox attacks due to weather changes

Kanpur: मौसम बदलते ही हरपीज व चिकन पॉक्स का हमला, हैलट की ओपीडी में आए रोगी, फंगल संक्रमण भी बढ़ा

Sun, 05 Mar 2023 10:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Mar 2023 10:40 AM IST
सार

हैलट की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में शनिवार को साढ़े तीन सौ रोगी आए। इसमें आधे रोगी फंगल संक्रमण थे। रोगियों ने हाथ-पैरों और सिर में फंगल संक्रमण की शिकायत बताई। त्वचा पर हल्के दाने और अल्सर हो रहे हैं। रोगियों को सलाह दी गई है कि रसायन वाले रंगों से दूर रहें। इससे संक्रमण और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Herpes and chicken pox attacks due to weather changes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम के रुख में गर्माहट आते ही हरपीज जोरेस्टर और चिकन पॉक्स संक्रमण बढ़ गया है। हरपीज के पांच और चिकन पॉक्स के सात रोगी शनिवार को हैलट की ओपीडी में आए। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि रोगी को घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। इससे संक्रमण फैल सकता है।

विज्ञापन


हैलट की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में शनिवार को साढ़े तीन सौ रोगी आए। इसमें आधे रोगी फंगल संक्रमण थे। रोगियों ने हाथ-पैरों और सिर में फंगल संक्रमण की शिकायत बताई। त्वचा पर हल्के दाने और अल्सर हो रहे हैं। रोगियों को सलाह दी गई है कि रसायन वाले रंगों से दूर रहें। इससे संक्रमण और बढ़ सकता है। हरपीज जोरेस्टर के रोगियों को पीठ पर संक्रमण है। इससे छालों की श्रंखला बन गई। इसके साथ ही कल्याणपुर, किदवईनगर, हर्षनगर और नवाबगंज से चिकन पॉक्स के रोगी आए।

विज्ञापन

हरपीज जोरेस्टर के रोगी नौबस्ता, गोविंदनगर, चमनगंज से आए थे। इसके साथ ही निजी त्वचा रोग विशेषज्ञों के यहां भी हरपीज जोरेस्टर और चिकन पॉक्स के रोगी आ रहे हैं। फंगल संक्रमण के रोगियों में महिलाओं की संख्या अधिक है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि गर्मी के मौसम में वायरल संक्रमण बढ़ जाता है। मौसम के संक्रमण काल में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ओपीडी में आए रोगियों को होली के मद्देनजर बचाव के तरीके भी बताए गए।

- साफ कपडे़ पहनें और रोज स्नान करें
- केमिकल वाले रंगों से न खेलें।
- हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
- होली खेलने के पहले नारियल का तेल लगा लें।
- बहुत देर तक शरीर पर रंग न लगा रहने दें।
- कपड़ों के साबुन से रंग न धोएं, सामान्य और हल्के साबुन का इस्तेमाल करें।
- पौष्टिक और सादा आहार लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed