{"_id":"593f8edb1126f4c70b8b526c","slug":"heres-how-often-cops-breaking-the-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पुलिस वालों का चालान कौन काटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन पुलिस वालों का चालान कौन काटेगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद पुलिस वाले खुद ही हेलमेट नहीं पहन रहे। कानपुर के हर्ष नगर के पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर बिना हेलमेट लगाए पहुंचा एक पुलिसकर्मी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर पेट्रोल देने का दवाब बनाता रहा। वह पेट्रोल लेकर ही वहां से गया। वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने कहा कि जिलाधिकारी बताएं, ऐसे पुलिस वालों का चालान कौन काटेगा।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप से पेट्रोल देने पर रोक लगा दी है। सोमवार को हर्ष नगर पेट्रोल पंप पर एक सिपाही बिना हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने पहुंचा। वह मौजूद कर्मचारी ने बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की बात कही तो सिपाही उनपर पेट्रोल देने का दवाब बनाने लगा। इस पर वहां खड़े कई लोगों ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वाह दीवान जी खुद ही कानून तोड़ रहे हो, जिलाधिकारी का आदेश भी नहीं मान रहे हैं। बाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने दबाव में उसे पेट्रोल दे दिया।
हेलमेट पर सख्ती के बावजूद लोग नहीं सुधर रहे हैं। कई पंपों पर बिना हेलमेट लगाए लोग पेट्रोल लेने पहुंच रहे हैं। कुछ पेट्रोल पंप जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार कर बिना हेलमेट पेट्रोल दे रहे हैं। दक्षिण क्षेत्र में यह नजारा काफी देखने को मिल रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज कनौजिया ने कहा कि सभी पेट्रोल पंप मालिकों को फिर से जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन कराने का पत्र दिया जा रहा है। चेतावनी दी जा रही है कि आदेश का पालन सुनिश्चित न कराने पर पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑयल कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।