{"_id":"5c98e02abdec2214173a27f2","slug":"hello-terrorist-hide-in-iit-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैलो...आईआईटी में छिपे हैं आतंकी, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाला हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो...आईआईटी में छिपे हैं आतंकी, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने खंगाला हॉस्टल
Mon, 25 Mar 2019 07:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
हैलो...आईआईटी के ब्वॉयज हॉस्टल में आतंकी छिपे हैं... आईआईटी की सुरक्षा सेल में रविवार देर रात फोन पर दी गई इस सूचना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची गई। हॉस्टल को खंगाला गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
कुछ दिन पहले कानपुर में मोतीझील चौराहे पर स्थित शांति निकेतन स्वीट हाउस को भी बम से उड़ाने की धमकी एक फोन कॉल के जरिए ही मिली थी। इसके बाद एक आदमी ने तीन बार और फोन कर गाली-गलौज कर धमकी दी।
पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया कि रात दो बजे युवक ने आईआईटी के सुरक्षा सेल में कॉल कर कहा कि हॉल 9 व 10 (ब्वॉयज हॉस्टल) में दो आतंकवादी छिपे हैं।

आईआईटी में आतंकी होने की सूचना से फैली दहशत
सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी आईआईटी प्रशासन व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निजी सुरक्षाकर्मियों की टीम के साथ हॉस्टल खंगाला। इसके बाद पुलिस लौट गई। सोमवार सुबह सात, दस और दोपहर 12 बजे एक बार फिर युवक ने फोन कर सुरक्षाकर्मियों को धमकाया।
युवक का कहना था कि पुलिस को सूचना क्यों दी गई। इस दौरान उसने अपना नाम अरविंद तिवारी, फिर सुनील यादव बताया। पुलिस अब मोबाइल नंबर को ट्रेस कर युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं कल्याणपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
अफसरों को भी फोन के संबंध में जानकारी तक नहीं दी। कल्याणपुर सीओ अजय कुमार ने बताया फोन करने वाले युवक के बारे में जानकारी कर उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह किसी शरारती तत्व का काम लग रहा है। फोन करने वाला जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।