Kanpur: हेलो! सपा महिला नेता के यहां से बोल रहा हूं, तुझे उठवा लूंगा… हत्या करने की धमकी भी दी, जांच के आदेश
Kanpur News: महिला अधिवक्ता का आरोप है किउन्हें धमकी देते हुए फोन करने वाले शख्स ने गाली देने की धमकी देकर उठवा लेने व कटवा देने की बात कही और फिर फोन काट दिया।
विस्तार
कानपुर के हरबंश मोहाल क्षेत्र में रहने वाली महिला वकील ने धमकाए जाने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। आरोप लगाया है कि एक सपा की महिला नेता के नाम पर फोन कर उन्हें धमकी दी गई। पुलिस कमिश्नर ने थानेदार और दूसरे पक्ष को बैठाकर बातचीत कराने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
गड़रिया मोहाल निवासी वकील आकांक्षा के पास गुरुवार सुबह लगभग 10:25 बजे एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वो सपा विधायक रचना सिंह के यहां से बोल रहा है। आरोप है कि उन्हें धमकी देते हुए फोन करने वाले शख्स ने गाली देने की धमकी देकर उठवा लेने व कटवा देने की बात कही और फिर फोन काट दिया।
घटना की जांच कर रही है पुलिस
उन्होंने 1090 पर जानकारी दी। इसके बाद वह हरबंश मोहाल थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया। हरबंश मोहाल पुलिस ने कॉल पर धमकी देने वाले से जानकारी की तो उसने बताया कि वह नंबर रचना सिंह के कार्यालय का है। जब धमकी देने की बात पुलिस ने पूछी तो बोले कि नंबर इधर से उधर हो गया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।