फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy Rain Disrupts Power Supply in 40 Localities, 50,000 Consumers Affected

Kanpur: आफत की बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त; 40 मोहल्लों में छाया अंधेरा, 50 हजार उपभोक्ता परेशान

Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: तेज बारिश के कारण शहर के करीब 40 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को चार से आठ घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। पेड़ गिरने से कई जगह बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते पूरे दिन बिजली संकट बना रहा।

विज्ञापन
Heavy Rain Disrupts Power Supply in 40 Localities, 50,000 Consumers Affected
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने केस्को के दावों की हवा निकाल दी। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण कई इलाकों में खंभे और तार टूट गए, तो कहीं ट्रांसफार्मर ही धराशायी हो गए। शहर के लगभग 40 मोहल्लों में 4 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही, जिससे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली न रहने के कारण शाम के समय घरों में पानी का संकट भी गहरा गया।

विज्ञापन

पेड़ गिरने से टूटे खंभे, प्लेटफॉर्म से नीचे गिरा ट्रांसफार्मर

बारिश के कारण स्वरूप नगर में विशालकाय पेड़ गिर जाने से बिजली के खंभे और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हनुमान पार्क कौशलपुरी में ट्रांसफार्मर पर पेड़ की टहनी गिरने से पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई। कर्नलगंज बजरिया में बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रांसफार्मर अपने प्लेटफॉर्म से खिसककर सीधे नीचे आ गिरा। इसके अलावा ओम नगर (दर्शनपुरवा) में करीब 8 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय लोग बिलबिला उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग

किदवई नगर, सरोजनी नगर, तिलक नगर, शास्त्री नगर, छोटा सेंट्रल पार्क, शारदा नगर एम ब्लॉक, गंगा विहार (जाजमऊ), लाजपत नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और बर्रा विश्व बैंक समेत दर्जनों इलाकों में घंटों आपूर्ति ठप रही। शाम के समय बत्ती गुल होने से वाटर सप्लाई ठप हो गई, जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम पूरी तरह प्रभावित हुए। परेशान लोगों ने केस्को के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन

केस्को का पक्ष

केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली नेटवर्क क्षतिग्रस्त हुआ था। शिकायत मिलते ही केस्को की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। खंभे, तार और ट्रांसफार्मर की त्वरित मरम्मत कराने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed