{"_id":"57d3e7694f1c1ba83031c042","slug":"heart-attack-death-of-crop-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद देख किसान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद देख किसान की हार्ट अटैक से मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
महोबा जिले में खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसल सड़कर बर्बाद हो जाने से किसान को हार्ट अटैक पड़ गया। हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला घुसयाना निवासी पूरनलाल (50) पुत्र मुन्नीलाल ने अपने खेतों में उर्द, मूंग और तिल की फसल की बुवाई की थी। फसल की रखवाली के लिए वह झोपड़ी बनाकर खेतों में ही सोता था। इस साल अच्छी फसल देखकर पूरनलाल ने अपनी दो बेटिया का रिश्ता भी तय कर दिया था लेकिन इस साल मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसल सड़कर बर्बाद हो गई।
दो दिन पहले पूरनलाल ने पानी सूखने के बाद देखा तो फसल सड़कर बर्बाद हो चुकी थी जिससे वह खासा आहत था। अब उसे अपनी दो बेटियों की शादी की चिंता सता रही थी। जिससे वह दे दिनों से खासा गमगीन था। शुक्रवार की रात को वह सो गया। अटैक पड़ने से उसकी मौत हो गई। सुबह न उठने पर परिजनों ने उसे उठाया लेकिन वह नहीं उठा। डाक्टरों को बुलाया गया जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। उपजिलाधिकारी रामयश का कहना है कि लेखपाल से जांच कराई जा रही है।