फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health services with dilapidated ambulance controversy over making video employees not wearing uniform

Farrukhabad: खटारा एंबुलेंस के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं, वीडियो बनाने पर विवाद…यूनिफार्म नहीं पहने थे कर्मचारी

Fri, 22 Nov 2024 05:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

Farrukhabad News: राजेपुर में कर्मचारी एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक नजारा देख वीडियो बनाने लगे। इसको लेकर एंबुलेंस कर्मी नराज होकर विरोध करने लगे।

विज्ञापन
Health services with dilapidated ambulance controversy over making video employees not wearing uniform
धक्का लगाकर एंबुलेंस स्टार्ट करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं खटारा एंबुलेंस के सहारे चल रही हैं। शुक्रवार को धक्का देकर कर्मचारी एंबुलेंस स्टार्ट करते दिखे तो कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इस पर एंबुलेंस कर्मी आगबबूला हो गए और अभद्रता करने पर विवाद हो गया। फिलहाल किसी तरह मामला शांत किया गया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 108 व 102 से की 43 एंबुलेंस संचालित हैं। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाने वाली कुछ एंबुलेंस ही बीमार हैं। इससे कई बार समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर मरीजों को जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। इन हालातों के बावजूद स्टॉफ का लोगों के प्रति व्यवहार भी अच्छा न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राजेपुर में एंबुलेंस खराब हो गई। कर्मचारी एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक नजारा देख वीडियो बनाने लगे। इसको लेकर एंबुलेंस कर्मी नराज होकर विरोध करने लगे। फिर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एंबुलेंस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना यूनिफार्म ड्यूटी कर रहे थे कर्मचारी
खास बात तो यह है कि शासन से आदेश के बावजूद एंबुलेंस कर्मी बिना यूनिफार्म सादे कपड़े पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। एंबुलेंस कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एंबुलेंस के सेल्फ में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। वीडियो बनाने पर अभद्रता करने के मामले की वह स्वयं जांच करेंगे। दोषी होने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed