{"_id":"608593008ebc3e59281adbc8","slug":"health-hamirpur-news-corona-kanpur-news-knp6253123135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 127 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 127 संक्रमित मिले
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई, 127 लोग पाजिटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
कुरारा स्थित एल-टू हॉस्पिटल के सीएचसी अधीक्षक/एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया सुमेरपुर निवासी स्वामी निश्छलानंद (68) की कोरोना से शनिवार को मौत हो गई। उन्हें 21 अप्रैल को कुरारा में भर्ती कराया गया था। उनका ऑक्सीजन लेबल डाउन था। इस पर उन्हें बांदा रेफर किया गया था, लेकिन वहां बेड न होने की वजह से वापस कुरारा लाया गया। जहां 24 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई। एक बुजुर्ग महिला रामकली की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। डॉ. सिंह ने बताया हमीरपुर निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव को रविवार को ही कुरारा लाया गया था। जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। इसी तरह जिला अस्पताल से रेफर शिवम नामक युवक की भी कोरोना से मौत हुई है।
उधर, सुमेरपुर ब्लाक के कैथी गांव निवासी पत्रकार अजय सिंह (45) ने भी कोरोना की चपेट में आकर रविवार को दम तोड़ दिया। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया रविवार को 127 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार अस्पताल के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंद्रा ने बताया रविवार को कस्बे में मृतक पत्रकार की पत्नी समेत पूर्व चेयरमैन व एक अन्य सहित 20 संक्रमित मिले हैं। सभी को एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुख्य बाजारों को किया सैनिटाइज
भरुआसुमेरपुर। साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच रविवार को नगर पंचायत ने कस्बे के मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाकर पूरे बाजार को सैनिटाइज किया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया शासन के निर्देशानुसार लॉकडाउन के दौरान कस्बे के प्रमुख बाजार को सैनिटाइज किया जाना है। उन्होंने बताया मैथिलीशरण मार्ग, रामलीला मैदान मार्ग के साथ बस स्टैंड से लेकर नेहा चौराहे तक सैनिटाइज किया गया है। इसी तरह बस स्टैंड से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक बांदा मार्ग के बाजार को सैनिटाइज किया गया है। (संवाद)
अस्पतालों की ओपीडी बंद, लोग परेशान
सरीला। कोरोना के कारण सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद है। इससे ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के चंडौत, धगवां गांव में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां की ओपीडी सेवाएं बंद हैं। ऐसे में मरीज अस्पताल जाते हैं तो ओपीडी सेवा बंद देख लौटते हैं। बुखार, जुकाम और खांसी के बड़ी संख्या में रोगी प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौत के चिकित्सक डा. अनूप कुमार का कहना है कि संक्रमण के दौर में रोगी को कोविड जांच करा लेनी चाहिए। (संवाद)