फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health department is screening two people came from China in hardoi

हरदोई: चीन से आए दो लोगों की स्क्रीनिंग कर रहा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 06 Feb 2020 08:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Feb 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Health department is screening two people came from China in hardoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में जारी अलर्ट के मद्देनजर हरदोई जनपद का स्वास्थ्य विभाग भी तेजी से सक्रिय है। चीन से जनपद में बीते दिनों आए दो लोगों की स्क्रीनिंग लगातार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। बुधवार रात तक दोनों में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शहर के मोहल्ला पेनीपुरवा निवासी आदित्य प्रकाश और सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम घटकना निवासी अरविंद कुमार की स्क्रीनिंग की जा रही है। अरविंद कुमार चीन के कैसिंगो में रहते थे और छह जनवरी को वह वहां से वापस भारत आए थे।
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट से अरविंद के बारे में जानकारी स्वास्थ्य विभाग को गोपनीय रूप से दी गई थी, जिसके बाद सीएमओ डा. एसके रावत के नेतृत्व में अरविंद की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी तरह आदित्य प्रकाश 22 जनवरी को लखनऊ में उतरे थे और उनकी भी स्क्रीनिंग की जा रही है।

आदित्य प्रकाश के बारे में पता चला है कि वह साउथ कोरिया में पढ़ाई कर रहे हैं। भारत आते समय उनकी फ्लाइट चीन में दो घंटे के लिए रुकी थी, इसलिए उनकी भी स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग में संक्रमण रोग विशेषज्ञ डा. सीवी सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके रावत ने बताया कि 28 दिन तक चीन से आए लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश हैं। आदित्य प्रकाश इन दिनों पटना गए हैं, जबकि अरविंद अपने गांव में ही हैं। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed