फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Health ATMs fell ill, unable to complete tests

Kanpur News: बीमार हो गए हेल्थ एटीम, पूरी जांचें नहीं कर पाए

Mon, 20 Oct 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health ATMs fell ill, unable to complete tests
कानपुर। पांच साल पहले रेड क्रॉस सोसाइटी के दान किए गए हेल्थ एटीएम बीमार हैं। सभी जांचें आज तक नहीं कर पाए। अब ये हेल्थ एटीएम मुख्य रूप से वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन आदि जांचों के लिए ही काम आ रहे हैं। बताया गया कि इन हेल्थ एटीएम से विशेषज्ञ डॉक्टरों का समूह भी जुड़ा रहता है जो रोगी को परामर्श देता है लेकिन अभी तक किसी डाॅक्टर ने रोगी का फोन नहीं उठाया है। उर्सला, कांशीराम अस्पताल और सीएचसी कल्याणपुर में लगे हेल्थ एटीएम शो पीस हो गए।
विज्ञापन


कल्याणपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम मुख्य रूप से शरीर का वजन और लंबाई आदि की जांच करने के काम आ रहा है। यहां के स्टाफ का कहना है कि जब किट होती है तो खून की जांचें भी हो जाती हैं लेकिन अभी तक इससे जुड़े डॉक्टरों के समूह ने कभी फोन नहीं उठाया। सीएचसी के नए प्रभारी डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी लैब है। पैथोलॉजिकल जांचों को लेकर किसी रोगी को कोई दिक्कत नहीं होती। जांचें अपनी लैब में हो जाती हैं।
विज्ञापन


कांशीराम अस्पताल में भी एटीएम लगा है लेकिन वजन और लंबाई तक ही सीमित है। यहां के स्टाफ ने बताया कि हेल्थ एटीएम खराब होने पर जल्दी बनता भी नहीं है। पुणे स्थित कंपनी का यह उत्पाद है। वहीं से इंजीनियर बनाने के लिए आते हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि एटीएम के लिए भी किट मंगा देते हैं। वैसे अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त पैथोलॉजी है। रोगियों को कोई दिक्कत नहीं है। यही हाल उर्सला में लगे हेल्थ एटीएम का है। अस्पताल के अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से यह शो पीस की तरह है। अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल का कहना है कि इस संबंध में सीएमएस ही बता पाएंगे। अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि रोगी खुद से लंबाई और वजन की जांच करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed