फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health

ओटी में टूटी लाइट व खामियों के बीच होती सर्जरी की खुली पोल

Mon, 23 Dec 2019 08:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
health
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर में खामियों की पोल खुलने के बाद अफसरों ने संज्ञान लिया है। सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर सीएमओ को ऑपरेशन थिएटर में खामियां मिलीं। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट भेजकर बदहाल ओटी की मरम्मत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की सदर सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर में पिछले कई माह से संसाधनों का टोटा है। यह हाल तो तब है जब सीएमओ खुद परिसर में ही निवास करते हैं। 22 दिसंबर को अमर उजाला में ओटी की बदहाली की पोल खोली गई थी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ओटी की टूटी लाइटें लटकते हुए मिलीं। कक्ष की खिड़कियां भी टूटी थी। औजार और ट्रे में जंग लगी मिली। सर्जरी के समय इनका उपयोग होने से मरीजों में संक्रमण का खतरा रहता है। इसके बावजूद जान जोखिम में डालकर मरीजों का आपरेशन किया जाता है। खामियों का अंबार देख अपर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गंभीर जोखिम वाले मरीजों की सावधानी पूर्वक सर्जरी की जाए। ओटी की मरम्मत कराने के लिए रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अकबरपुर सीएचसी के आपरेशन थिएटर का निरीक्षण करने पर अपर सीएमओ को सर्जरी टेबल पर खून से सनी मैट व चादरें मिलीं। बदइंतजामी पर एसीएमओ खासे नाराज दिखे। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि सर्जरी के बाद टेबल मैट व चादर को तत्काल बदला जाए। ताकि दूसरे मरीजों में संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि अकबरपुर सीएचसी की ओटी की स्थिति देखने के लिए अपर सीएमओ से निरीक्षण कराया गया है। पूर्व में भेजे गए पत्र और निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही ओटी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed