फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head-on collision between a bus and truck in Hardoi 7 died

हरदाेई सड़क हादसे में मरने वालाें की संख्या हुई 7, पांच जिंदगी अाैर माैत से जूझ रहे

Thu, 23 Feb 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between a bus and truck in Hardoi 7 died
सड़क हादसा में सात मरे

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सैदापुर कौसियां गांव के पास गुरुवार की दोपहर रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सूखे तालाब में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। मरने वाले में एक दंपति है तो दूसरा पिता-पुत्री शामिल हैं। 
 

पिकअप के परखच्चे उड़ गए

Head-on collision between a bus and truck in Hardoi 7 died
हरदोई दुर्घटना के बाद क्रेन से बस को उठाया गया - फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी सूरज (25) पुत्र रविंद्र गुरुवार दोपहर पिकअप में सवारियां लेकर सवायजपुर जा रहा था। वह कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सैदापुर कौसिया गांव के बाला जी मंदिर के पास पहंचा था कि सवारियां लेकर आ रही हरदोई डिपो की बस से आमने सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्याक्षदर्शियों की मानें तो रोडवेज बस से टकराने के बाद तेज रफ्तार पिकअप दो से तीन बार पलटी मार कर रोड से दूर एक सूखे तालाब में जा गिरी। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में पिकअप सवार तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाका सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने यूपी-100 पर सूचना दी। करीब 15 मिनट में पहुंची पुलिस फोर्स व अधिकारियों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज। इसमें चालक सूरज (25) पुत्र रविंद्र निवासी मलौथा थाना हरपालपुर, कमला (60) पत्नी फूलसिंह निवासी शाहपुर नाऊ  थाना लोनार , रामनिवास पाल (50) एवं उनकी पत्नी राधा (45) पत्नी राम निवास निवासी भभूति संखड़ा थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर, अवनीश (23) पुत्र गेंदा लाल एवं उनकी पुत्री जमुकी (13) निवासी रानीगढ़ थानामऊ दरवाजा जिला फर्रखाबाद एवं एक अज्ञात 50 साल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं घायल

Head-on collision between a bus and truck in Hardoi 7 died
इस गाड़ी के तो परखच्चे उड़ गए

घायलों में रामशंकर (35) पुत्र माधव निवासी सहजना लोनार ,सरनाम (63) पुत्र श्यामलाल निवासी सिरसा थाना हरपालपुर, जगरानी (45) पत्नी राजकिशन निवासी लमकन थाना सांडी, क्रांति सिंह (25) पुत्र हरिनाम सिंह निवासी महमदपुर थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद एवं एक छह साल की बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed