फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head of department of medical college removed for indecency with female doctor in Jalaun

Jalaun: महिला डॉक्टर से अभद्रता पर हटाए गए मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष, जांच में निकले दोषी

Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उरई (जालौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, उरई (जालौन) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
सार

एक सप्ताह पहले की घटना है। जांच में कॉलेज के विभागाध्यक्ष दोषी निकले। प्राचार्य ने शासन को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
Head of department of medical college removed for indecency with female doctor in Jalaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

महिला डॉक्टर से अभद्रता करने पर मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। जबकि प्राचार्य ने शासन को आगे की कार्रवाई के लिए लिखा है। एक माह में दूसरी घटना से मेडिकल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। घटना एक सप्ताह पुरानी है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ एक सप्ताह पहले एसपीएम विभाग के विभागाध्यक्ष ने अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत उसने कॉलेज प्रशासन से की तो प्रशासन ने मामला तूल न पकड़े, इसलिए विभागाध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा को उनके पद से हटा दिया। लेकिन मामला जब लोगों के संज्ञान में आया तो उनका कहना है कि एक माह के अंदर दूसरी घटना होने से प्रशासन कितना महिलाओं के प्रति सतर्क है, यह उजागर हो रहा है। अगर इस मेडिकल कॉलेज के अंदर ही इस तरह से घटनाएं घटित होती रहेंगी तो आने वाले समय में महिलाएं वहां जाने से कतराने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि रक्षा बंधन के दिन भी महिला जूनियर डॉक्टर से मेडिकल कालेज में तैनात एक लिपिक ने अभद्रता की थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही मेडिकल प्रशासन ने उसे निलंबित कर दिया था। लेकिन एक माह के अंदर दूसरी घटना से मेडिकल कालेज की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद आंतरिक जांच की गई, संबंधित शिक्षक को विभागाध्यक्ष और परीक्षक के पद से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए शासन को सूचित कर दिया गया है। -डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज उरई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed