{"_id":"68cc645eb36466124601fefd","slug":"he-showed-off-by-performing-dangerous-stunts-police-got-him-photographed-in-the-lockup-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131898-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खतरनाक स्टंटबाजी कर की हवाबाजी, पुलिस ने हवालात में करवाया फोटोशूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खतरनाक स्टंटबाजी कर की हवाबाजी, पुलिस ने हवालात में करवाया फोटोशूट
Fri, 19 Sep 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर चलती कार पर खतरनाक स्टंट कर हवाबाजी करना छह युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में फोटोशूट करवाया। इसके बाद कैद में है बुलबुल गाना लगा कर स्टंटबाजों की करतूत उन्हीं के अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि फोटो शूट मुफ्त, चालान महंगा।
सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज के पास हाईवे पर चलती कार में छह लोगों का खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्टंटबाजों के चेहरे प्रमाणित होने के बाद गुरुवार को सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने टीम के साथ संदलपुर निवासी मुन्ना उर्फ सोहेल, तलिब, सैफ खान, अर्शी खान, मेराज अली व मोहित सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही स्टंट करने में प्रयोग की गई कार भी कब्जे में ली।
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हवालात में खड़ा कर उनकी फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। थानाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने चलती कार पर स्टंटबाजी कर स्वयं की जान जोखिम में डालने के साथ राहगीरों की भी जान को जोखिम में डालने का प्रयास किया है। इससे तनाव की स्थिति भी बन सकती थी। सभी छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इसके साथ ही बरामद की गई कार पर 40500 रुपये का जुर्माना लगाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
.....................
वर्जन....
यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। सार्वजनिक सड़कों पर ऐसी कोई भी खतरनाक गतिविधि न करें। जिससे चालक, उसके साथियों व अन्य नागरिकों के जीवन को खतरा हो। ऐसी अनियमितता करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी