Kanpur: एचबीटीयू के एमबीए कोर्स की फीस 10 हजार बढ़ी, एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
Kanpur News: डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार का कहना है कि कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसीलिए फीस को बढ़ाया गया है। पिछले साल 220 सीटें बढ़ गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी एचबीटीयू में चल रहे एमबीए कोर्स की फीस में इजाफा होगा। अगले साल से फीस में 10 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। 2024-25 सत्र में अब सालाना फीस 1.30 लाख रुपये हो जाएगी।
24 को होने वाली एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। एचबीटीयू में पांचवें स्कूल के रूप में स्कूल ऑफ एंटरप्रन्योरशिप एंड मैजेजमेंट की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बीबीए और एमबीए के कोर्स संचालित किए जाते हैं।
बीबीए में 74 सीटें और एमबीए में 240 सीटें हैं। बीबीए में सीयूईटी यूजी के तहत दाखिला दिया जाता है। एमबीए में कैट के माध्यम से प्रवेश होते हैं। हालांकि नए सत्र से एमबीए में सीयूईटी परास्नातक के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस बार एमबीए फीस को बढ़ाने पर सहमति बनी है।
सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है कोर्स
अभी तक पूरे साल की 1.20 लाख रुपये फीस लगती थी, जिसे अब 1.30 हजार कर दिया है। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार का कहना है कि कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसीलिए फीस को बढ़ाया गया है। पिछले साल 220 सीटें बढ़ गई है।
आज से शुरू हो रही एंड सेमेस्टर परीक्षाएं
प्रो. ललित ने कहा कि 11 से सभी विभागों की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही है। कोराेना के बाद से सभी विभाग की परीक्षाओं का शेड्यूल बिगड़ गया था, जिसे अब नियमित कर दिया गया है। सभी विभागों की परीक्षाएं एक साथ शुरू कर 29 से शीतकालीन अवकाश हो जाएगा।