फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU team reached Harmony Apartments; returned after taking photos.

Kanpur News: हर्मोनी अपार्टमेंट पहुंची एचबीटीयू की टीम, फोटो खींच कर लौटी

Wed, 08 Jul 2026 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
HBTU team reached Harmony Apartments; returned after taking photos.
कानपुर। काकादेव के नवीननगर स्थित हर्मोनी अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने और दीवार ढहने की घटना के पांचवें दिन मंगलवार को एचबीटीयू की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया और बेसमेंट व आसपास के क्षेत्र की फोटो खींचने के बाद लौट गई। विशेषज्ञों ने कहा कि मिट्टी की जांच के लिए उपकरणों के साथ दो दिन बाद दोबारा टीम आएगी।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार तड़के हर्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया था। इससे बेसमेंट धंस गया और अपार्टमेंट की एक दीवार भी ढह गई थी। इसके बाद केडीए ने अपार्टमेंट को सील कर दिया था और घटना के कारणों की जांच के लिए एचबीटीयू से विशेषज्ञ टीम भेजने को कहा था। मंगलवार को पहुंची टीम ने अपार्टमेंट और बेसमेंट का निरीक्षण किया। केडीए के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। केडीए के विशेष कार्याधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एचबीटीयू विशेषज्ञों ने मृदा परीक्षण कराने की बात कही है। वहीं मेट्रो की ओर से टनल निर्माण के बाद देवकी सिनेमा से डबल पुलिया की ओर जाने वाला नाला चोक हो गया था। हालांकि अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने के बाद मेट्रो ने अपनी गलती मानने से साफ इन्कार कर दिया था। इस घटना में मेट्रो कितना जिम्मेदार है इसका लिखित उत्तर मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed