{"_id":"5f849b658ebc3e5fa3000bd1","slug":"hbtu-student-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एचबीटीयू के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एचबीटीयू के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया
Mon, 12 Oct 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम निवासी कृषि विभाग में कार्यरत प्रेमप्रकाश के बडे़ बेटे वैभव त्रिपाठी (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के कुंडे में टीशर्ट के सहारे लटकता मिला।
पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वैभव एचबीटीयू में ऑयल इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर का छात्र था। उसका छोटा भाई एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है।
पिता ने बताया कि छह साल पहले उनकी पत्नी शिवानी की मौत हो गई थी। रविवार देर रात खाना खाने के बाद वैभव अपने कमरे में चला गया। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में वैभव ने पूरे परिवार को अच्छा बताने के साथ ही मां को याद करने की बात लिखी थी। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुसाइड की वजह अवसाद लग रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का ऑनर था वैभव
वैभव पढ़ने में होशियार था। वह ऑयल इंजीनियरिंग में अपने ब्रांच का प्लेसमेंट इंचार्ज भी था। वैभव की मौत से पूरे डिपार्टमेंट में शोक की लहर दौड़ गई थी। पूर्व वीसी समेत कई प्रोफेसर वैभव के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।