फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU has completed  inspection of C-Gallery in Green Park, spectator capacity will be decided by September 17

Green Park: एचबीटीयू ने ग्रीनपार्क में सी-गैलरी की जांच की पूरी, 17 सितंबर तक तय हो जाएगी दर्शक क्षमता

Sun, 15 Sep 2024 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Sep 2024 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीए के आग्रह पर एचबीटीयू की तकनीकी टीम ने सी-गैलरी की जांच की। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर दर्शक क्षमता तय की जाएगी। एचबीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. दीप्तिक परमार ने बताया कि टीम ने स्टेडियम की जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
HBTU has completed  inspection of C-Gallery in Green Park, spectator capacity will be decided by September 17
,ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता 17 सितंबर को तय हो जाएगी। एचबीटीयू की तकनीकी टीम ने स्टेडियम की सी-गैलरी की जांच का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया है। एचबीटीयू के डॉ. मनीष कुमार और डॉ. राजीव गांगुली की अगुवाई में तकनीकी टीम अब फोटोग्राफ और टेस्टिंग के आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, यूपीसीए की देखरेख में स्टेडियम में चल रहे रंगाई-पुताई और मरम्मत के कार्य अंतिम चरण में हैं। भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच मिलने के बाद ग्रीनपार्क में तैयारियां शुरू हो गई थीं।

विज्ञापन

दर्शक क्षमता की स्थिति देखने के लिए पीडब्ल्यूडी ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसमें सी-गैलरी की स्थिति अत्यधिक खराब मिली थी। पीडब्ल्यूडी ने सी-गैलरी को मैच के दौरान प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव देने के साथ इसकी आईआईटी या एचबीटीयू जैसे संस्थान से जांच कराने को कहा था। वहीं, यूपीसीए के आग्रह पर एचबीटीयू की तकनीकी टीम ने सी-गैलरी की जांच की। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर दर्शक क्षमता तय की जाएगी। एचबीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. दीप्तिक परमार ने बताया कि टीम ने स्टेडियम की जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

खेल विभाग ने यूपीसीए से मांगा किराया
वहीं, भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीनपार्क में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में खेल विभाग ने यूपीसीए को मैच के लिए स्टेडियम बुक करने को 15 लाख रुपये किराया जमा करने के लिए पत्र भेजा है। उधर, यूपीसीए ने कोरोना काल के दौरान स्टेडियम का बकाया किराया शुक्रवार को जमा किया। उपनिदेशक खेल ग्रीनपार्क स्टेडियम आरएन सिंह ने बताया कि 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम को बुक करने के लिए दो दिन पहले यूपीसीए को पत्र भेजा गया था।

बकाया किराया 25 लाख रुपये जमा किया
इसमें विभाग ने मैच के लिए 15 लाख रुपये किराया जमा करने को कहा था। इसके साथ स्टेडियम की बाहरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश खेल विभाग के अधिकारियों को दी है। उपनिदेशक ने बताया कि शासन में हुई बैठक के बाद यूपीसीए ने कोरोना काल का बकाया किराया 25 लाख रुपये शुक्रवार को जमा कर दिया है। जबकि, यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के बकाया किराए में एक करोड़ जमा किए हैं, जबकि शेष राशि का निर्णायक शासन की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन

मौसम खुला तो अभ्यास विकेट तैयार करने का काम शुरू
ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमें मैदान और पिच का माहौल सही से समझ सके, इसके लिए अभ्यास विकेटों को तैयार करने का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण यहां अभ्यास विकेट का काम पूरी तरह से रुका हुआ था। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ मिलकर काम शुरू कराया। इसमें डायरेक्टर पवेलियन की ओर दो और यूपीसीए पवेलियन एंड की ओर तीन अभ्यास विकेट तैयार करने का काम देर शाम तक चलता रहा।

न्यू प्लेयर्स पवेलियन व दर्शक दीर्घाओं में भी हुआ काम
न्यू प्लेयर्स पवेलियन में शुक्रवार को खिलाड़ियों के बैठने के लिए सोफे सही करने का काम चलता रहा। जबकि ई-पब्लिक, बी-गर्ल्स दीर्घा, यूपीसीए पवेलियन समेत अन्य दीर्घाओं में भी कर्मचारी सफाई, रंगाई-पुताई का काम पूरा दिन करते नजर आए। इसके अलावा ब्रॉड कास्टिंग टीम के निर्देश पर फील्ड कैमरे के लिए नया स्टैंड तैयार करने का काम भी कर्मचारी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed