{"_id":"6a508a767bc0dd235900e9ba","slug":"hbtu-convocation-1071-receive-degrees-and-47-meritorious-students-are-awarded-medals-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBTU दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्रों को दिलाई शपथ, 1071 को उपाधियां और 47 मेधावियों को मिले पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBTU दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्रों को दिलाई शपथ, 1071 को उपाधियां और 47 मेधावियों को मिले पदक
Fri, 10 Jul 2026 11:30 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:30 AM IST
सार
Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में 1,071 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 47 मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एचबीटीयू दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को पूरी भव्यता के साथ आयोजित हुअसा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने न केवल मेधावियों को सम्मानित किया, बल्कि भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक से नवाजे गए प्रज्ञान वर्मा समारोह का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा रहे। उन्हें बेहतरीन सीजीपीए अर्जित करने के लिए कुलाधिपति एवं कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
1071 छात्रों को उपाधियां और 47 मेधावियों को पदक
दीक्षांत में 1071 छात्रों को उपाधियां और 47 मेधावियों को पदक दिए गए। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, वीसी प्रो. समशेर अनिल कुमार राठौर, डॉ. एमके शनमुगा सुंदरम, प्रो. बी परमार, प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक आदि मौजूद रहे। सभी ने छात्र-छत्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।