फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Apply for PhD by June 15, admissions will be done on 116 seats

एचबीटीयू : पीएचडी के लिए 15 जून तक करें आवेदन, 116 सीटों पर होंगे प्रवेश

Tue, 20 May 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
HBTU: Apply for PhD by June 15, admissions will be done on 116 seats
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में पीएचडी के पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


यूजीसी नेट, गेट सहित अन्य नेशनल परीक्षाएं पास करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के माध्यम से सीधे प्रवेश मिलेंगे। इंटरव्यू 20 जून को होगा। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों के लिए 25 जून को लिखित परीक्षा और 27 जून को इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


एचबीटीयू ने पहले चरण का पीएचडी का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि फुल टाइम, स्पांसर्ड और पार्ट टाइम तरह से पीएचडी कराता है। इस बार पीएचडी में 116 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। 15 जून तक पंजीकरण होने के बाद दो तरह से प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटक्वालिफाई, गेट समेत अन्य परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को केवल इंटरव्यू देकर ही प्रवेश मिलेगा। सीटें बचने पर अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों लिया जाएगा। डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार ने बताया कि पीएचडी की सालाना फीस 65000 रुपये है।

इन सीटों पर होगा प्रवेश
सिविल इंजीनियरिंग 5
सीएस एंड इंजीनियरिंग 15
इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग 10
इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग 10
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 10
नोट : एमटेक एमई, एमसीए में 55 फीसदी अंक या फिर बीई या बीटेक डिग्री में 70 फीसदी अंक और 10 साल का अनुभव, संबंधित बीटेक और बीई डिग्री में 75 फीसदी अंक या सीजीपीआई।


केमिकल इंजीनियरिंग 10
बायोकेमिलक इंजीनियरिंग 5
फूड टेक्नोलॉजी 5
लेदर टेक्नोलॉजी 5
ऑयल टेक्नोलॉजी 5
पेंट टेक्नोलॉजी 5
प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 4
नोट : एमटेक एमई, एमसीए में 55 फीसदी अंक या फिर बीई या बीटेक डिग्री में 70 फीसदी अंक और 10 साल का अनुभव, संबंधित बीटेक और बीई डिग्री में 75 फीसदी अंक या सीजीपीआई या एमएससी केमिस्ट्री, इंडस्टि्रयल या एप्लाइड केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी में 55 फीसदी अंक।


केमिस्ट्री 5
फिजिक्स 5
मैथ 5
नोट: संबंधित विषय में एमएससी में 55 फीसदी अंक

मैनजमेंट 2
मैनेजमेंट एसएफएस 10
नोट: दोनों में परास्नातक में 55 फीसदी अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed