{"_id":"610821447d4e3443a37950d9","slug":"haryana-liquor-was-being-smuggled-by-hiding-inside-the-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी का अनोखा तरीका देख पुलिस भी हैरान: मशीन के अंदर छिपाकर तस्करी की जा रही थी हरियाणा की शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी का अनोखा तरीका देख पुलिस भी हैरान: मशीन के अंदर छिपाकर तस्करी की जा रही थी हरियाणा की शराब, दो गिरफ्तार
Mon, 02 Aug 2021 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:17 PM IST
सार
महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि हरियाणा से कानपुर होते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप झारखंड ले जाई जा रही है। सूचना पर आबकारी विभाग व महाराजपुर पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
चालक और परिचालक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कानपुर में अवैध शराब तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। सोमवार को महाराजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुलगांव के पास हाईवे से जा रहे लोडर में रखी मशीन के अंदर जांच की तो 102 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई।
पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। तस्कर मशीनों के बीच में रखकर शराब की सप्लाई करते थे। महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि हरियाणा से कानपुर होते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप झारखंड ले जाई जा रही है।
सूचना पर आबकारी विभाग व महाराजपुर पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार दोपहर केआईटी कुलगांव के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर पकड़ ली। उसमें बैठे ड्राइवर और हेल्पर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। गाड़ी में रखे एयर रिसीवर टैंक के अंदर जांच की तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई 102 पेटी अवैध हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।