{"_id":"65c8921eaeed2bb7a50bc0ea","slug":"harsh-firing-during-tilak-utsav-innocent-died-due-to-bullet-injury-police-station-chief-said-action-will-be-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: तिलक उत्सव में हर्ष फायरिंग...गोली लगने से मासूम की मौत, थानाध्यक्ष बोले- जांच कर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तिलक उत्सव में हर्ष फायरिंग...गोली लगने से मासूम की मौत, थानाध्यक्ष बोले- जांच कर होगी कार्रवाई
Sun, 11 Feb 2024 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:54 PM IST
सार
Banda News: मटौंध थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मासूम की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह सभासद निवासी नगर पंचायत मतौंध का तिलक उत्सव शनिवार देर शाम चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान कट्टे से फायर किया गया।
विज्ञापन
इसमें शंभू शुक्ला (5) पुत्र भूरा शुक्ला निवासी कस्बा मतौंध बेबी थोक को गोली लग गई। परिजन आनन-फानन बच्चे को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शंभू ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया प्रत्यूष शुक्ला पुत्र स्व. मोतीलाल शुक्ला का नाम सामने आया है। उनके द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई है। इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन