फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Harmilap Mission School becomes inter-school chess champion.

Kanpur News: हरमिलाप मिशन स्कूल बना अंतर स्कूल शतरंज चैंपियन

Sun, 23 Aug 2026 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Mission School becomes inter-school chess champion.
कानपुर। श्रीराम पब्लिक स्कूल में चल रही अंतर-विद्यालयी सब-जूनियर बालिका शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। हरमिलाप मिशन स्कूल ने 10 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सीबीएसई के 20 स्कूलों की करीब 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठ तक की खिलाड़ियों के बीच पांच राउंड में मुकाबले हुए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर की टीम ने दूसरा और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर जाजमऊ की वी कनिषा, माउंट लिट्राजी स्कूल उन्नाव की आरवी गुप्ता, आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल की परी पाठक, यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय की निष्ठा बाजपेई और डीपीएस स्कूल, बर्रा की हर्षिता माहेश्वरी को बेस्ट परफॉर्मर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्रीराम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश रस्तोगी, विशेष अतिथि स्कूल प्रबंधन के सदस्य डॉ. रोहित मोहन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा अस्थाना, उप प्रधानाचार्य संतोष अवस्थी, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, चीफ ऑर्बिटर रूपा शुक्ला, क्रीड़ा अधीक्षक रिंकी शुक्ला और क्रीड़ा अध्यापक मनीष गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed