फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Youth dies of poison, father alleges murder

Hardoi: ससुराल आए युवक की जहर से मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Youth dies of poison, father alleges murder
चमन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी चमन (24) पुत्र रामधुन पत्नी रंजना के साथ 25 मई को अपनी ससुराल ग्राम मोदी पुर थाना बेहटागोकुल गया था।
विज्ञापन


पत्नी रंजना ने बताया वह पति चमन के साथ 27 मई को बहन की शादी में ग्राम पुरवा पिपरिया शाहाबाद गए थे। 28 मई को दोपहर पति चमन बाहर शौच गए थे। वापस आए तो उन्हें उल्टी हो रही थी। पूछताछ में उन्होंने जहर खाने की बात कही तो ससुर फूलचंद ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद एंबुलेंस से उसे हॉस्पिटल ले गए। रविवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके एक-दो साल की बेटी है। इस बारे में थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि युवक की जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। ससुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed