{"_id":"64749d4472ef8ef7290226e3","slug":"hardoi-youth-dies-of-poison-father-alleges-murder-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ससुराल आए युवक की जहर से मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ससुराल आए युवक की जहर से मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
चमन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र ससुराल आए युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुराल में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी चमन (24) पुत्र रामधुन पत्नी रंजना के साथ 25 मई को अपनी ससुराल ग्राम मोदी पुर थाना बेहटागोकुल गया था।
पत्नी रंजना ने बताया वह पति चमन के साथ 27 मई को बहन की शादी में ग्राम पुरवा पिपरिया शाहाबाद गए थे। 28 मई को दोपहर पति चमन बाहर शौच गए थे। वापस आए तो उन्हें उल्टी हो रही थी। पूछताछ में उन्होंने जहर खाने की बात कही तो ससुर फूलचंद ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद एंबुलेंस से उसे हॉस्पिटल ले गए। रविवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ने ससुरालीजन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके एक-दो साल की बेटी है। इस बारे में थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि युवक की जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। ससुर की तहरीर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।