{"_id":"6a2285bd06ed8e33fa0d4030","slug":"hardoi-young-man-died-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-he-worked-as-a-contractor-for-a-biscuit-company-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बिस्कुट कंपनी में करता था ठेकेदारी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बिस्कुट कंपनी में करता था ठेकेदारी, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 05 Jun 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:46 PM IST
सार
Hardoi News: हरदोई के युवक की बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बरेली में बिस्कुट कंपनी में ठेकेदारी करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर मजरा तिथिगांव निवासी वीरेश (34) पुत्र बदन सिंह बरेली में बिस्कुट कंपनी में ठेकेदारी करते थे। उनके पिता बादाम सिंह के मुताबिक तीन जून की रात करीब दो बजे उनका बेटा वीरेश उसके साथ काम करने वाले मैनपुरी निवासी शीलू व अमेठी रायबरेली के पंकज के साथ बाइक से अपने कमरे पर जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक पंकज चला रहे थे। पीछे सीट पर शीलू व वीरेश बैठे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। दोनों दोस्तों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही वीरेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन शव घर ले आए। शुक्रवार को गांव आते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी काजोल सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बच्चे नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
