{"_id":"65d1ebe5e75127c2ef0dac0a","slug":"hardoi-young-man-commits-suicide-after-dispute-with-wife-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, आठ माह पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, आठ माह पहले हुआ था निकाह
Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लईक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के सांडी में पत्नी से विवाद के बाद फेरी लगाने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का आठ माह पहले निकाह हुआ था। सांडी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा निवासी लईक (22) फेरी लगाकर कंगन और चूड़ी बेचता था। उसका निकाह आठ माह पहले लखीमपुर निवासी सजीना के साथ हुआ था। लईक की मां सूफिया के मुताबिक पिछले कुछ समय से लईक और सजीना के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इसके कारण सजीना गांव में ही रहने वाली अपनी नानी की बहन के घर चली गई थी। शनिवार शाम सजीना के मामा जो कि लईक के चाचा भी हैं, ने विवाद के चलते लईक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद लईक का कुछ पता नहीं चला। देर रात 11 बजे उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि पत्नी से विवाद में युवक ने खुदकुशी की है। अगर मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन