{"_id":"69aab70ab368ff13bf089890","slug":"hardoi-woman-who-went-to-collect-firewood-was-bitten-by-snake-her-family-members-took-snake-in-a-box-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कंडे उठाने गई महिला को सांप ने डसा, परिजन सांप को डिब्बे में भरकर पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कंडे उठाने गई महिला को सांप ने डसा, परिजन सांप को डिब्बे में भरकर पहुंचे अस्पताल, इलाज जारी
Fri, 06 Mar 2026 04:44 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:44 PM IST
सार
Hardoi News: हरपालपुर में कंडे उठाते समय सांप के काटने से घायल महिला को परिजन सांप के साथ ही सीएचसी लेकर पहुँचे, जहाँ समय रहते इलाज मिलने से महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव में कंडों के बीच बैठे सांप ने महिला काे डस लिया। जानकारी पर परिजनों ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। महिला और डिब्बे में बंद सांप को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
विज्ञापन
सतौथा निवासी पवन श्रीवास्तव की पत्नी संगीता शुक्रवार दोपहर खाना बनाने के लिए मकान के बाहर लगे ढेर से कंडे उठाने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से बैठे सांप ने महिला को डस लिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कंडों के बीच छिपे सांप को किसी तरह पकड़कर डिब्बे में बंदर दिया।
विज्ञापन
महिला की हालत में सुधार
परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर सीएचसी हरपालपुर पहुंचे। संगीता को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि संगीता को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दावा किया कि हालत में सुधार भी है।