{"_id":"616b0d87f145636c1d1c7eed","slug":"hardoi-woman-kabaddi-coach-beaten-up-for-slapped-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: खिलाड़ी को चाटा मारने पर महिला कबड्डी कोच को पीटा, फब्तियां कसने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: खिलाड़ी को चाटा मारने पर महिला कबड्डी कोच को पीटा, फब्तियां कसने पर हुआ विवाद
Sat, 16 Oct 2021 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:08 PM IST
सार
हरदोई में महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों द्वारा लखनऊ की महिला कोच की पिटाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर बाद फब्तियां कसने के दौरान उपजे विवाद में जिले की महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों ने लखनऊ की महिला कोच की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल साइटों में वायरल होने के बाद मामला दूसरे दिन शनिवार को भी चर्चा में बना रहा।
श्री स्पोर्ट्स क्लब की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी मैच कराया जा रहा है। शुक्रवार को महिला कबड्डी मैच था। जिले से धर्मसुधा स्पोर्ट्स स्टेडियम, ब्लैक पैंथर हरदोई, आर्य कन्या डिग्री कालेज व कबड्डी टाइगर शाहाबाद, लखनऊ की महिला टीम ने प्रतिभाग किया।
दोपहर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान ही फील्ड पर पैंथर क्लब व लखनऊ टीम पास-पास बैठी थीं। सभी टीमों के खिलाड़ी फब्तियां कस रहे थे। जिसको सुनकर लखनऊ टीम में मौजूद एक महिला कोच को गुस्सा आ गया और उन्होंने उठकर पैंथर क्लब की एक खिलाड़ी को मार दिया।
विज्ञापन
इस पर सभी बालिकाओं ने कोच को पीटना शुरू कर दिया। निर्णायक देवेश मिश्रा सहित अन्य आयोजक वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ के अवकाश पर रहने के कारण अधिकारियों ने अलग-अलग खिलाड़ियों से इस संबंध में मोबाइल पर जानकारी ली।