{"_id":"5e7f9cae8ebc3e72b25979b8","slug":"hardoi-woman-gave-birth-to-child-at-the-temple-frame-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लॉकडाउन के बीच मंदिर की चौखट पर हुआ प्रसव, पति के साथ साइकिल से सीएचसी जा रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लॉकडाउन के बीच मंदिर की चौखट पर हुआ प्रसव, पति के साथ साइकिल से सीएचसी जा रही थी महिला
Sun, 29 Mar 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद बच्चे को संभालती संतोषी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बिलग्राम में लॉकडाउन के बीच शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पति के साथ साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही महिला का प्रसव रास्ते में एक मंदिर के निकट हो गया। मंदिर के निकट रहने वाले वाली महिला ने प्रसव कराया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमूदनगर निवासी राम नरेश की पत्नी प्रेमा देवी गर्भवती थी। शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर रामनरेश अपनी पत्नी को साइकिल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम जा रहे थे।
बिलग्राम कस्बे में बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर गर्भवती पत्नी को बैठाकर रामनरेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मौजूदगी की जानकारी करने चले गए । इसी दौरान प्रेमा देवी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी और वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
मंदिर के पड़ोस में ही रहने वाली संतोषी गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता आवाज सुनकर घर से बाहर निकलीं और महिला को देखा । आनन फानन ही संतोषी ने चादर बांधकर आड़ में महिला का प्रसव कराया।
बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को अस्पताल भेज दिया गया। सीएचसी के फार्मासिस्ट अनिल अवस्थी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।