फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wife insisted on going to her maternal home, husband bit her nose with teeth, condition critical

Hardoi: पत्नी ने की मायके जाने की जिद, पति ने दांत से काट ली नाक, हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 05:29 PM IST
सार

Hardoi News: देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा गांव में विवाद के बाद पति ने दांत से पत्नी की नाक काट ली। परिजन बर्फ में कटी हुई नाक व महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Hardoi: Wife insisted on going to her maternal home, husband bit her nose with teeth, condition critical
महिला को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा बंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता का पति से विवाद हो गया। बहस किए जाने से नाराज पति ने पत्नी की नाक दांतों से काट ली। नाक को बर्फ में रखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी अनीता (27) का मायका बेहटा गोकुल में है।

विज्ञापन



रविवार को वह पति राहुल से मायके जाने की जिद कर रही थी। पति का कहना था कि अभी ऐसी परिस्थति नहीं है कि मायके भेजा जाए, लेकिन पत्नी ने रक्षा बंधन का हवाला देते हुए पति से विवाद करना शुरू कर दिया। पत्नी के बहस किए जाने से नाराज राहुल ने अनीता की नाक दांतों से काट ली। जिसके बाद अनीता की हालत बिगड़ गई। घर में मौजूद अन्य लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

यहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। मायके से अनीता कुछ दिन पहले ही वापस ससुराल आई थी। रविवार को मायके जाने की जिद पर घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed