फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wall collapsed, laborer died after being buried under the rubble

Hardoi: नींव खोदते समय दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 12 Jun 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 10:41 PM IST
सार

Hardoi News: संडीला कस्बे के इमाम चौक पर नींव खोदते समय दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hardoi: Wall collapsed, laborer died after being buried under the rubble
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिल में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमाम चौक में नींव खोदते समय मजदूर के ऊपर दीवार गिर गई। मलबे में दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संडीला कस्बे के मोहल्ला काजीसरॉय निवासी रफीक (45) मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह मोहल्ला इमाम चौक निवासी इकराम के यहां मजदूरी करने गए थे।

विज्ञापन


दोपहर के समय नींव खोद रहे थे। इसी समय पास की दीवार भर भराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में रफीक दब गए। संडीला सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी नूरबानों, दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed