फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Video of Deputy Director Agriculture Viral

‘हम कहेंगे मेज के ऊपर मुर्गा बन जाओ, तो बनो मुर्गा’: उपनिदेशक कृषि मातहतों पर बिफरे तो भूल गए मर्यादा, वीडियो वायरल

Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Sep 2021 12:05 AM IST
सार

उपनिदेशक ने कहा कि दो ही रास्ते हैं अगर काम नहीं करोगे, तो नौकरी छोड़कर घर चले जाओ। या हम कहेंगे कि मेज के ऊपर मुर्गा बन जाओ तो बनो मुर्गा। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत भी दी।

विज्ञापन
Hardoi: Video of Deputy Director Agriculture Viral
उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोरसे वार्ता करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम कहेंगे कि मेज के ऊपर मुर्गा बन जाओ तो बनो मुर्गा... ये बोलते हुए उपनिदेशक कृषि का वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, 15 सितंबर को कछौना में गोष्ठी के दौरान उप निदेशक कृषि मातहतों पर इस कदर बिफरे कि नौकरी छोड़कर घर बैठ जाने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ, तो महकमे में खलबली मची है। आनन-फानन ही कुछ कर्मचारियों को दूसरे बहाने से तलब कर शपथ पत्र ले लिया गया। उधर, दूसरी ओर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उपनिदेशक कृषि से मिलकर पूरी स्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बीती 15 सितंबर को कछौना ब्लाक मुख्यालय में कृषि सूचना तंत्र गोष्ठी का आयोजन किया गया था। गोष्ठी में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, ब्लाक टेक्नोलॉजी प्रबंधक, सहायक टेक्नोलॉजी प्रबंधक और किसान भी मौजूद थे। कार्यक्रम को उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कुछ कर्मचारियों को अपने-अपने स्थान पर खड़े रहने के लिए कह दिया। इतने भर से भी उपनिदेशक का गुस्सा नहीं थमा। उन्होंने कहा कि दो ही रास्ते हैं अगर काम नहीं करोगे, तो नौकरी छोड़कर घर चले जाओ।

या हम कहेंगे कि मेज के ऊपर मुर्गा बन जाओ तो बनो मुर्गा। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत भी दी। इसका वीडियो ओर ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो-वीडियो वायरल होते ही कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।

सम्मान निधि के दस्तावेज मंगवाए और लिखवा लिया पत्र
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 15 सितंबर को कार्यक्रम में मौजूद रहे बीटीएम और एटीएम को किसान सम्मान निधि के दस्तावेज लेकर मंगलवार सुबह उपनिदेशक कृषि के कार्यालय में बुला लिया गया। इसके कुछ देर बाद इन कर्मचारियों ने उपनिदेशक को लिखित में दे दिया कि इस घटना से कोई नाराजगी नहीं है। यहां तक की यह भी लिख दिया कि उपनिदेशक ने मुर्गा बनाने को कहा ही नहीं था, जबकि इसका ऑडियो और वीडियो वायरल हो गया है। 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताई नाराजगी
पूरे मामले का पता चलने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला मंत्री संजीव कुमार दीक्षित, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष जय प्रकाश, सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर से मुलाकात की।

इस दौरान उपनिदेशक ने कर्मचारी नेताओं से कहा कि वीडियो क्लिप पूरी तरह सच नहीं है। इसे छेड़छाड़ कर प्रसारित किया गया है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण संबंध होने की बात भी उपनिदेशक कृषि ने कही। उपनिदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि वीडियो में काट छांट की गई है।

संबंधित कर्मचारियों को कार्यक्रम में समय से किसानों को न बुलाने को लेकर फटकारा था। किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। कार्यक्रम में मौजूद रहे कर्मचारी भी उस मुद्दे पर संतुष्ट होने की बात लिखकर कार्यालय में दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed