फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two farmers were hit by lightning, one Died

Hardoi: फसल की रखवाली कर रहे दो किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा झुलसा

Sun, 09 Oct 2022 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Oct 2022 03:11 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरा झुलस गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Two farmers were hit by lightning, one Died
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में रविवार सुबह खेत पर फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा किसान झुलस गया। घायल को पाली पीएचसी लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर मिश्र निवासी मुनिराज (22) किसान था। रविवार सुबह करीब 4 बजे गांव के बाहर दक्षिण दिशा में पड़ोसी छत्रपाल (25) के साथ खेत पर खीरा की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। अचानक तेज आवाज के साथ दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें मुनिराज की मौके पर ही मौत हो गई। छत्रपाल भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उसे पाली पीएचसी लेकर आये जहां उसका उपचार किया गया। मृतक मुनिराज के परिवार में पत्नी रीतू और एक माह की पुत्री है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed