फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two Died in bike collision

Hardoi: बाइकों की सीधी टक्कर में दो की मौत, बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट

Wed, 10 Jul 2024 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Two Died in bike collision
युवकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौली मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के कौड़ियापुर निवासी सुमित (22) पिता अनहर लाल के साथ खाद खरीदने माधौगंज गए थे। खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ी। इस पर अनहर लाल खाद केंद्र पर ही रुक गए और सुमित बाइक से आधार कार्ड लेने गांव जाने के लिए निकला। रास्ते में बघौली मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास माधौगंज की ओर जा रहे सुरसा थाना क्षेत्र के सौंतेरा निवासी पंकज शर्मा (27) की बाइक से सुमित की बाइक टकरा गई। पंकज अपनी ससुराल काजीपुर जा रहे थे। टक्कर होने से सुमित और पंकज सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे और इसी वजह से दोनों के ही सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

इसी दौरान उधर से गुजर रही यूपी 112 की पीआरवी ने दोनों घायलों को देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। सुमित चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। पंकज के परिवार में पत्नी सपना और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक माधौगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

पिता दुकान पर कर रहा था इंतजार और मिला बेटे की मौत का समाचार
कौड़ियापुर निवासी सुमित अपने बड़े भाइयों के साथ चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। गांव में पिता अनहर लाल खेती करते हैं। धान की रोपाई के लिए खाद व कुछ अन्य फसलों के लिए बीज की आवश्यकता थी। खाद और बीज खरीदने के लिए सुमित बुधवार सुबह ही चंडीगढ़ से गांव आया था। पिता दुकान पर उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हादसे में सुमित की मौत की जानकारी मिली। इस पर वह बदहवास हो गए और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed