फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two Died, five injured in bike and tempo collision

Hardoi: बाइक व टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत, पांच घायल

Thu, 09 Feb 2023 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Hardoi: Two Died, five injured in bike and tempo collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के सरसई बैरियर के पास खराब हुई एक बोलेरो को खींचने जा रहे टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं परिजनों को भी खबर की। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


फिलहाल एक घायल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र के डारा गांव के बागेश (24) पुत्र रामनिवास अपनी बाइक पर साले श्याम सिंह और उनकी पत्नी सीमा व 6 वर्षीय बच्चे आयुष को बैठाकर सांडी के जरौली नेवादा जा रहा था। पाली थाना क्षेत्र के रुपापुर के भदौरिया ढाबे के आगे कौसिया मंदिर के पास बागेश की बाइक रुपापुर की ओर से सरसई जा रहे एक टेंपो से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक बागेश और टेंपो पर सवार सोनू उर्फ आकाश (20) पुत्र गिरीन्द्र निवासी वृंदावन सवायजपुर की मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार सदुल्लापुर के रोहित व बदलापुर के चालक मनोज घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार श्याम सिंह और उनकी पत्नी सीमा व बच्चा आयुष भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed