फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: teenager committed suicide

Hardoi: शोहदे से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 11:19 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में शोहदे से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hardoi: teenager committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में थाना अतरौली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर शोहदे से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के बड़े भाई ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन को पड़ोसी गांव कृष्णापुर मजरा सैयापुर निवासी बालेश्वर यादव (20) आए दिन परेशान करता था। जबरन मोबाइल से प्रेम प्रसंग की बात करने का दबाव बनाता था।

विज्ञापन


इसकी शिकायत बहन कई बार कर चुकी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। भाई का कहना है कि बालेश्वर की हरकतों के कारण बहन ने शनिवार दोपहर आंगन के जाल में लुंगी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजनों के मुताबिक, किशोरी दो दिनों से बेहद परेशान थी और इस वजह से वह कुछ खा पी भी नहीं रही थी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी के शव के पास एक मोबाइल पड़ा मिला। किशोरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल खसरौल में हाईस्कूल की परीक्षा पास कर चुकी थी। वह दो बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र, क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी वहीद अहमद ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी बालेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed