Hardoi Suicide: 'दिल तोड़कर हंसती हो मेरा', गाना बजाकर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव
Hardoi News: देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर में युवक ने कमरे में दर्द भरा गाना बजाकर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मोबाइल के शोर के कारण परिजनों को हादसे की भनक देर से लगी, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर में बुधवार सुबह युवक ने दिल तोड़कर हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी गाना मोबाइल पर बजाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल पर बज रहे गाने के कारण अंदर आवाज न पहुंचने की आशंका पर परिजनों ने दस्तक दी।
इसका जवाब न मिलने पर पुलिस बुलाई। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी शोभित वर्मा (21) शहर में स्वर्ण जयंती चौक पर मूंगफली का ठेला लगाते थे। पिता विजय वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह शोभित सो कर उठने के कुछ देर बाद कमरे के अंदर चला गया।
मां ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला
यहां उसने मोबाइल पर गाना बजा दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शोभित की बहन रंजना को मां उर्मिला के साथ स्कूल जाना था। स्कूल ले जाने का कुछ सामान कमरे में रखा था। इस पर मां बेटी ने शोभित को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस टीम ने आकर दरवाजा तोड़ा
परिजनों को पहले लगा कि मोबाइल पर गाना बजने के कारण आवाज अंदर नहीं जा रही है। दरवाजे पर दस्तक देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे के सुराख से अंदर देखा, तो कुछ संदिग्ध नजर आया। इस पर यूपी 112 पर कॉल की गई। पुलिस टीम ने आकर दरवाजा तोड़ दिया।
किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए
अंदर शोभित का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। देहात कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की वजह मालूम होने से भी इनकार किया है। इस सबके बाद भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा, तो कार्रवाई की जाएगी।