फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Stray dogs chased an old man going to the toilet, he fell into a pond and died by drowning

Hardoi: शौच जा रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों ने दौड़ाया, तालाब में गिरकर डूबने से मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Stray dogs chased an old man going to the toilet, he fell into a pond and died by drowning
छोटे लाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग को आवारा कुत्तों ने दौड़ा लिया। रात होने और आंखों की रोशनी कम होने के कारण बुजुर्ग तालाब में जा गिरा। डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेना। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हिरौली कुतुबनगर निवासी छोटेलाल (60) मजदूरी करते थे। दोनों आंखों में मोतियाबिंद होने के कारण उन्हें साफ नहीं दिखाई देता था।

विज्ञापन


शनिवार आधी रात के बाद लगभग तीन बजे वह बिस्तर से उठकर तालाब किनारे शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने घेर लिया। छोटे लाल ने भागने की कोशिश की तो कुत्ते भी उसका पीछा करने लगे। अंधेरा होने और आंखों की रोशनी कम होने के कारण वह तालाब नहीं देख पाए। इसलिए तालाब में जा गिरे। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो उनके चचेरे भाई मदनलाल टॉर्च लेकर तलाश करने निकले। इसी दौरान तालाब में उन्हें छोटेलाल के कपड़े उतराते दिखाई दिए। ग्रामीणों की मदद से वह तालाब में उतरे और छोटेलाल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed