फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Shopkeeper Electrocuted While Installing Fan After Returning from Wedding Procession

Hardoi: बरात से लौटकर पंखा लगा रहा था दुकानदार, करंट की चपेट में आने से मौत, चाय लेकर पहुंची बेटी ने देखा शव

Sat, 09 May 2026 12:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 09 May 2026 12:20 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई के खरगपुर गांव में बरात से लौटकर पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत हो गई। सुबह बेटी के चाय लेकर पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hardoi Shopkeeper Electrocuted While Installing Fan After Returning from Wedding Procession
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में पंखा लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से किराना दुकानदार की मौत हो गई है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी राजवीर सक्सेना (42) पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन की गांव में किराने की दुकान है। इससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

विज्ञापन

उनके बड़े भाई श्यामवीर सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार की रात वह गांव विक्रम पुत्र सत्यपाल राजपूत की बारात में पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वापस लौटने पर वह घर पहुंचे। उनकी पत्नी रीता एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर उनकी विवाहित बेटी श्वेता और लाली, निराली मौजूद थीं। सभी बेटियां छत पर सोने चली गईं।

विज्ञापन





शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, राजवीर कमरे में सोने के लिए पंखा लगाने लगे। तभी बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। सुबह जब उनकी बेटी श्वेता अपने पिता को चाय लेकर गई, तब उन्हें अचेत पड़ा पाया। सूचना पाकर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed