फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Semi Naked Young Woman Found Blood Soaked in Bushes  Signs of Struggle and Severe Injuries

खून से लथपथ झाड़ियां: ‘चीख भी न सकी होगी बेबस’, दरिंदे ने चेहरा और कान तक को नोंचा, निशान बयां कर रहे दास्तां

Fri, 17 Apr 2026 05:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 05:59 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई के बावन क्षेत्र में झाड़ियों में एक मानसिक मंदित युवती लहूलुहान हालत में मिली है, जिसके शरीर पर चोट के निशान दुष्कर्म और संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hardoi Semi Naked Young Woman Found Blood Soaked in Bushes  Signs of Struggle and Severe Injuries
खेत में पड़ी किशोरी और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली व बावन पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे एक खेत की झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में करीब 20 वर्षीय युवती खून से लथपथ मिली। बृहस्पतिवार सुबह गंभीर रूप से घायल युवती के कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे।

विज्ञापन

युवती की हालत देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। युवती की हालात से दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है। कस्बे के बस स्टॉप के पास एक स्कूल के पीछे खाली खेत की झाड़ियों में अर्द्धनग्न लहूलुहान युवती के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

शरीर पर मारपीट और संघर्ष के निशान
महिला पुलिस युवती को सीएचसी लाई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, युवती मानसिक मंदित है। युवती के शरीर पर मारपीट और संघर्ष के निशान हैं।

विज्ञापन

दुष्कर्म की जताई जा रही है आशंका
युवती के चेहरे, कान और हाथों पर गंभीर चोटें हैं। शरीर पर दरिदंगी और कपड़ों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि युवती ने बचाव में दरिंदे का विरोध किया होगा। इसी दौरान युवती से मारपीट की गई होगी।

विज्ञापन

युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। युवती कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
दुष्कर्म की आशंका और अन्य परीक्षण के लिए युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed