फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: SDM Sadar got angry over the behavior of doctor

Hardoi: डॉक्टर के व्यवहार से नाराज हुईं एसडीएम, बोलीं- डॉक्टरों को खिंचवाकर थाने पर बैठा दूंगी, वीडियो वायरल

Sun, 09 Oct 2022 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Oct 2022 08:52 PM IST
सार

हरदोई में एक युवती द्वारा जहर खाने के मामले में बयान लेने अस्पताल पहुंची एसडीएम सदर को इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने न तो बैठने को कहा न युवती के इलाज को लेकर संतोष जनक जानकारी दी। इसपर एसडीएम नाराज हुईं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Hardoi: SDM Sadar got angry over the behavior of doctor
एसडीएम सदर जिला अस्पताल पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में एक युवती के जहर खाने की सूचना पर एसडीएम सदर जिला अस्पताल पहुंची। यहां मामले की जानकारी करने के दौरान संतोष जनक जवाब न मिलने पर वे नाराज हुईं। उनकी नाराजगी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। वायरल वीडियो में एसडीएम सदर सीएमओ से कह रही हैं कि अगली बार इस तरह से बात करेंगे तो डॉक्टरों को खिंचवाकर थाने पर बैठा दूंगी।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जब एसडीएम को डॉक्टर के व्यवहार को लेकर मैनर्स सिखाने की बात कहनी पड़ रही है तो सोचिए आम लोगों के प्रति डॉक्टर्स का व्यवहार कैसा होगा। कुछ दिन पहले जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आम लोगों के प्रति सहज व्यवहार रखने के निर्देश दिए थे। जिला अस्पताल में हुए इस मामले ने यह दर्शा दिया है कि यहां तो अफसरों की ही नहीं सुनी जा रही है। मामला एसडीएम को कुर्सी न देने सहित इलाज को लेकर बेपरवाही का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात एक युवती द्वारा जहर खाने के मामले में वह बयान लेने अस्पताल पहुंची थीं, जहां पर इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने महिला अधिकारी एसडीएम सदर को न तो बैठने को कहा न ही युवती के इलाज को लेकर संतोष जनक जानकारी दी। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को फोन कर मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed